Trending : चमत्कार या कुछ और?, 9000 फीट ऊंचे Mount Everest पर मिले King Cobra, वैज्ञानिकों ने भी पकड़ लिया सिर – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

King Cobra Found On Mount Everest: सांपों में दुनिया का सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा होता है। अमुमन ये ट्रॉपिकल और उमस भरी गर्मी वाले नम इलाकों में पाए जाते है। जैसे धान के खेतों, दलदलों और मैंग्रोव जंगलों में किंग कोबरा का दिखना आम है। लेकिन हाल ही में इन सांपों ऐसी जगह पर देखा गया है जहां इसका जीवन संभव ही नहीं है। जी हां, इन्हें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के पास देखा गया है।

9000 फीट ऊंचे माउंट एवरेस्‍ट पर मिले किंग कोबरा King Cobra Found On Mount Everest

एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एवरेस्ट क्षेत्र में 10 जहरीले सांपों को पाया है। जिसमें से नौ किंग कोबरा और एक मोनोकल्ड कोबरा निकला। किंग कोबरा यहां पर मिलने से विशेषज्ञ भी चौंक गए।

इस घटना से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। विशेषज्ञों की माने तो इन सांपों का इतनी ऊंचाई पर पाया जाना आम बात नहीं है। ये जलवायु परिवर्तन का संकेत हो सकता है। बदलती जलवायु के कारण ही ये सांप वहां भी पाए जा रहे है जहां इनका जीवन मुमकिन ही नहीं था। ये ना सिर्फ बायोडायवर्सिटी के लिए चेतावनी है बल्कि local ecosystem के लिए भी गंभीर संकेत है।

क्या हो सकती है इसकी वजह?

नेपाल की राजधानी काठमांडू में पाए गए इन 10 अत्यंत ज़हरीले सांपों को बाद में पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया गया। इसने लोगों और वैज्ञानिकों के लिए चिंता पैदा कर दी। ठंडे और पहाड़ी इलाकों में इनका देखा जाना किसी उजूबे से कम नहीं है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते वैश्विक तापमान के चलते इनके रहने की जगह बदल रही है।

इसके अलावा परिवहन और मानवीय गतिविधियों के ज़रिए भी इन सांपों का नए इलाकों में प्रसार हो सकता है। नेपाल के तराई इलाके में पहले से ही सर्पदंश से होने वाली मौतें चिंता का विषय थी। ऐसे में अब पहाड़ी इलाकों में भी इनका पाया जाना वाकई अलार्मिग है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!