खालांगा में वन अतिक्रमण और वर्ष कटान को लेकर वन संरक्षक को दिया ज्ञापन : पंकज छेत्री

-वन विभाग की निष्कर्ता एवं लावरपाई भी इसके लिए दोषी
दोषी किसी भी सूरत में नहीं बचना चाहिए इसके लिए उदाहरण बने सजा
श्याम टाइम्स, देहरादून:- युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस श्रीमती सुजाता पॉल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड  डॉ. धनंजय मोहन से मिला और खलंगा क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा  वन अतिक्रमण एवं वृक्ष कटान को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेखित किया कि विगत दिनों उक्त क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा वर्षाजन्य प्रजाति साल के कई वृक्ष अवैध रूप से काटे गए हैं। यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण कानूनों का घोर उल्लंघन है, बल्कि वन विभाग की निष्क्रियता एवं लापरवाही का भी द्योतक है।

युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह क्षेत्री ने कहा कि  यह अत्यंत चिंताजनक है कि वृक्षों की इस अवैध कटाई की जानकारी विभाग को तब हुई जब स्थानीय पत्रकार श्री रोहित वर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती दीपशिखा रावत वर्मा ने इस विषय पर समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्य उजागर किए। इसके पश्चात विभाग द्वारा स्थल पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण की सामग्री जब्त की गई एवं अशोक अग्रवाल नामक व्यक्ति के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रस्तुत प्रकरण अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच अति आवश्यक है।  प्रतिनिधि मंडल ने चार सूत्रीय मांग की कि —
एक स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर प्रकरण की व्यापक जांच कराई जाए। रायपुर रेंज के वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उक्त जांच प्रक्रिया से पृथक रखा जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे। प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होने व्यक्ति को वह सजा मिले जो उदाहरण बने l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!