Sports : ICC ODI World Cup 2025 का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, भारत-पाक के बीच इस दिन खेला जाएगा मैच – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

ICC Womens ODI World Cup 2025 Schedule: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी कि ICC ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल रिलीज कर दिया है। इस टूर्नामेंट में टोटल आठ टीमें भाग लेने वाली है। राउंड-रॉबिन फॉर्मेंट में ये गेम खेला जाएगा।

जिसका मतलब है कि सभी आठ टीमें एक दूसरे से एक बार तो ग्रुप स्टेज में जरूर भिड़ेंगी। इस बार श्रीलंका और भारत दोनों मिलकर इस महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 को होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि इसका पहला मैच एम चिन्नास्वानी स्टेडियम में दोनों होस्ट यानी भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

ICC ODI World Cup 2025 का पूरा शेड्यूल हुआ जारी

बता दें कि 30 सितंबर से शुरू हुआ ये वर्ल्ड कप दो नवंबर तक चलेगा। बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की शुरुआत एक अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलकर करेगी।

कब होगा भारत पाकिस्तान का मुकाबला?

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की डेट भी तय हो गई है। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला पांच अक्टूबर को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत का पूरा शेड्यूल

  • 30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका
  • 5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान
  • 9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड
  • 23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • 26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश

सेमीफाइनल मैचों की बात करें तो पहला सेमी 29 अक्टूबर गुवाहाटी या फिर कोलंबो में खेला जाएगा। तो वहीं 30 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेंगलुरु में होना है। फाइनल मुकाबला दो नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल के लिए भी कोलंबो या फिर बेंगलुरु ही वेन्यू के तौर पर चुना गया है।

अब तक वर्ल्ड कप विजेता टीमें

  • ऑस्ट्रेलिया 7
  • इंग्लैंड ने चार बार
  • न्यूजीलैंड एक बार
  • भारतीय टीम 2 बार उपविजेता



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!