National : मुस्कान, सोनम के बाद आई गुलअफ्शां! कुछ ऐसी रची आशिक संग मौत की स्क्रिप्ट, 6 महिने पहले ही… – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

मुस्कान और सोनम का केस अभी लोग भूले ही नहीं थे कि एक और मामला सामने आ गया है। एक और ऐसा नाम जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है और वो है गुलअफ्शां। यूपी के रामपुर जिले से आई इस वारदात ने सभी को एक बार फिर हैरान कर दिया। प्यार और भरोसे की आड़ में चल रही साजिशें कब जानलेवा मोड़ ले लें कहा नहीं जा सकता।

22 साल के निहाल के सिर पर निकाह का सेहरा बंधने ही वाला था कि तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। उसकी मंगेतर गुलअफ्शां ने अपने प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर खून साजिश रच डाली।

मुस्कान, सोनम के बाद आई गुलअफ्शां!

मृतक के भाई नायाब ने जो बताया वो हैरान करने वाला है। उनके मुताबिक गुलअफ्शां ने अपने प्रेमी सद्दाम को ‘चचेरा भाई’ बताकर निहाल से कपड़ों की नाप देने के बहाने बुलवाया। निहाल घर से निकला लेकिन वापस कभी नहीं आया। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई और देर रात अजीम नगर के खेतों से उसकी लाश बरामद हुई। लाश बुरी तरह छिपाई गई थी जिससे साफ था कि ये सुनियोजित हत्या थी।

आशिक संग रची मौत की स्क्रिप्ट

निहाल का निकाह 15 जून को गुलअफ्शां से तय था। दोनों के रिश्ते को छह महीने हो चुके थे। परिजन खुश थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी होने वाली बहू ही उनके बेटे को दुनिया से मिटा देगी। सद्दाम, फरमान और अनीस इन तीनों पर निहाल को घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप है।

क्या कहती है पुलिस?

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि निहाल की गुमशुदगी 14 जून को दर्ज कराई गई थी। दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद जब गहराई से पूछताछ हुई तो उन्होंने कबूला कि निहाल को उन्होंने ही मारा और शव खेत में छिपा दिया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या का कारण गुलअफ्शां और सद्दाम का रिश्ता था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!