International News : Israel Iran War: जंग में भारी तबाही! ईरान में 406 की मौत, इजरायल में भी किए गए हमले, जानें क्या हुआ अबतक? – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Israel Iran War: इजरायल और इरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इजराइल की तरफ से कई हवाई हमलें इरान पर किए गए है। तो वहीं जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। इजरायल द्वारा इरान पर किए गए अट्रैक को 72 घंटे हो चुके हैं। इस हमलें में अब तक 406 ईरानी नागरिकों और सैनिकों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं करीब 654 लोग घायल हुए हैं।

हालांकि ईरान ने मौत के आंकड़ों से साफ इंकार किया है। उसके मुकाबिक केवल 224 लोगों की मौतें हुए है। जिसमें ज्यादातर आम नागरिक हैं। तो वहीं ईरान द्वारा किए गए हमलों में अब तक 16 इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही हैं।

इजरायल का एयर कॉरिडोर Israel Iran War

Israel की माने तो उसने अपने देश से तेहरान तक एक एयर कॉरिडोर बनाया है। इसका फायदा ये होगा कि अब इजराइल बिना किसी रुकावट के तहरान तक हवाई हमला कर पाएगा। इसी कॉरिडोर का इस्तेमाल कर ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर 2,300 किलोमीटर दूर एक ईंधन भरने वाले प्लेन को तबाह किया गया।

मिलिट्री और न्यूक्लियर ठिकानों पर किए गए हमले

इजरायल ने ईरान के नंताज, इस्फहान और फोर्डो न्यूक्लियर साइट्स को तबाह किया। जिसके चलते यूरेनियम संवर्धन मशीनों को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही इजरायल ने तेहरान और अन्य शहरों में सैन्य ठिकानों, मिसाइल उत्पादन केंद्रों, और रिफाइनरियों को भी अपना निशाना बनाया। इस हमले में मेहराबाद एयरपोर्ट, करमानशाह और तबरेज में मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचा है।

मिलिट्री लीडरशिप और वैज्ञानिकों की हुई मौत

इजरायल के इन हमलों का नतीजा ये रहा कि ईरान का शीर्ष सैन्य और खुफिया नेतृत्व लगभग खत्म सा हो गया है। इसमें कई वरिष्ट अधिकारियों के मारे जाने की खबर है। जिसमें:-

  • आर्मी चीफ मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी
  • IRGC कमांडर मेजर जनरल हुसैन सलामी
  • मेजर जनरल गुलाम अली रशीद
  • जनरल अमीर अली हाजीज़ादेह
  • जनरल गुलामरेज़ा मेहराबी
  • जनरल मेहदी रब्बानी
  • IRGC खुफिया प्रमुख और डिप्टी ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद काज़मी और जनरल हसन मोहाकिक
  • सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली शमखानी

इसके साथ ही ईरान के कई प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक भी इस हमले का शिकार हो गए।

ईरान का जवाबी हमला

इजराइल के इस हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए Iran ने इजरायल पर करीब 00-200 बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया। इनमें से कई इजरायल के फेमस डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को चमका देने में सफल हो गए। जिसके चलते इजराइल के तेल अवीव में कई इमारतें ढेर हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!