Rudraprayag : जंगलचट्टी में गिरा मलबा, एक की मौत, केदारनाथ पैदल यात्रा स्थगित – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग बाधित हो गया. प्रशासन ने एहतियातन सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है. बता दें मलबे की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत भी हो गई है.

केदारनाथ पैदल यात्रा स्थगित

बता दें जंगलचट्टी के पास निरन्तर हो रही भारी बारिश के कारण गधेरे में मलबा और पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग बाधित हो गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबा और पत्थर की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने एहतियातन सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है. बता दें खराब मौसम और केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे के बाद हेली सेवा पर भी रोक लगाई है.

ये भी पढ़ें : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, सीएम धामी ने बुलाई आपात बैठक, हेली सेवा पर लगाई रोक

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को किया जा रहा रवाना

जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने और सम्पूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं, एहतियातन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है. केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है. पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जहां भी हैं, सुरक्षित रहें और आसपास के होटलों में रहें. मौसम विभाग ने आने वाले एक सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!