-आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के 22 अन्य छात्र भी टॉप अचीवर्स में शामिल
हरिद्वार, श्याम टाइम्स । देश में टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं की अग्रणी संस्थाआकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल)ने गर्व के साथ घोषणा की है किहरिद्वार शाखाके 23 छात्रों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंक हासिल की है। यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और एईएसएल के विश्वस्तरीय शिक्षण एवं मार्गदर्शन का परिणाम है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)ने आज इस परीक्षा के आधिकारिक परिणाम जारी किए।
एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर श्री धनंजय कुमार मिश्राने छात्रों को बधाई देते हुए कहा:
“हमारे छात्रों ने नीट यूजी 2025 में जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उस पर हमें अत्यंत गर्व है। यह परीक्षा पूरे देश से 23 लाख से अधिक छात्रों द्वारा दी जाती है, ऐसे में टॉप रैंक लाना कोई साधारण बात नहीं है। यह न केवल छात्रों की मेहनत, बल्कि उनके माता-पिता के समर्थन और हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम इन सभी को उनके उज्ज्वल मेडिकल करियर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

हरिद्वार शाखा के प्रमुख टॉपर्स:
• अविनाश मेहता – एआईआर 1930
• नूपुर गोयल – एआईआर 4757
• अक्षत गुप्ता – एआईआर 9244
• निशिका – एआईआर 12525
• निष्ठा सर्राफ – एआईआर 13448
इनके अलावा जिन अन्य छात्रों ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की, उनमें शामिल हैं:
प्रज्ञा भारती, ईशिता चौहान, अंशिका राणा, आफरीन अहमद, अदिति पायल, दीपक, भूमि राजपूत, उज्जवल, अमन कुमार, विनायक चौधरी, सुहैल अंसारी, हर्षिता बिष्ट, लक्ष्य सिंघल, तियाशा प्रमाणिक, आर्या त्यागी, सलोनी वर्मा, लक्ष्य कुमार और आदित्य यादव।
इस सफलता ने न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे हरिद्वार क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
छात्र एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्रामसे जुड़े थे, जिसे विशेष रूप से नीट जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय एईएसएल की मजबूत अकादमिक नींव, कॉन्सेप्ट्स की स्पष्टता और अनुशासित पढ़ाई की दिनचर्या को दिया।
छात्रों ने साझा किया:
“हम आकाश के बहुत आभारी हैं। उनकी सुव्यवस्थित सामग्री, विशेषज्ञ शिक्षण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने हमें कठिन विषयों को समझने में मदद की। यदि एईएसएल न होता, तो यह सफलता संभव नहीं थी।”