अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने रुद्रपुर में की अपराध समीक्षा बैठक

अपराधियों पर कठोर कार्यवाही और विवेचना की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देश 
श्याम टाइम्स देहरादून:- देहरादून प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी. मुरुगेशन शुक्रवार को जनपद ऊधमसिंहनगर पहुंचे। जहां उन्होंने जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, गंभीर अपराधों की प्रवृत्ति, विवेचनाओं की प्रगति तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चल रही कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई।
अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्ता युक्त एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय और अपराधियों को दंड मिल सके।


एडीजीएलओ ने सभी थानाध्यक्षों एवं विवेचकों को निर्देशित किया गया कि गंभीर अपराधों की विवेचना को साक्ष्य आधारित बनाते हुए निष्पक्ष और त्वरित रूप से निस्तारित किया जाए। उच्चाधिकारियों द्वारा नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर और सभी कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों तथा थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह जनपद में फरार, वांछित एवं इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने  का काम करें।
उन्होंने बैठक में मौजूद सभी को निर्देशित किया कि वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में लंबित कार्रवाई को अतिश्ति संपन्न करें और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!