प्रेमनगर में जनसंवाद के दौरान नवीन जोशी ने क्षेत्रवासियों से की मुलाकात, कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील
श्याम टाइम्स देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने आज प्रेमनगर पोस्टऑफिस क्षेत्र में क्षेत्रवासियों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
नवीन जोशी ने कहा कि “कैंट विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है। लगातार जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों से मिलकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिल रहा है। जनता विकास, बेहतर सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है।”
उन्होंने कहा कि “प्रेमनगर क्षेत्र में लोगों ने जिस आत्मीयता के साथ अपनी बात रखी, वह जनसंवाद की ताकत को दर्शाता है। मेरा प्रयास है कि कैंट विधानसभा के हर क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाए।”
नवीन जोशी ने कहा कि “कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाकर जनहित के मुद्दों को उठाएंगे। हमारा उद्देश्य केवल चुनाव के समय संपर्क करना नहीं, बल्कि लगातार जनता के साथ संवाद और सहभागिता बनाए रखना है।”
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सुझाव और समर्थन के साथ कैंट विधानसभा के विकास की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।
जनसंवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से नवीन जोशी को अवगत कराया।
इस अक्सर पर ट्विंकल अरोड़ा वीरेश कुमार शर्मा सुशीला बेलवाल शर्मा वरुण कुमार रिजवाना कमला राजेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे