मौत से पहले आखिरी सेल्फी, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में खत्म हो गया डॉक्टर प्रतीक जोशी का पूरा परिवार

अहमदाबाद प्लेन हादसे में बांसवाड़ा जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पति-पत्नी, दो जुड़वां बेटियां और एक बेटा लंदन जाने के लिए विमान में सवार थे. हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया और परिवार के सदस्य अहमदाबाद रवाना हो गए. पूरा बांसवाड़ा शोक में डूब गया है. प्रतीक जोशी लंदन में पेशे से डॉक्टर थे और उन्होंने विमान के टेक ऑफ करने से पहले सेल्फी भी ली थी. गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण एअर इंडिया विमान हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी, उनके दो जुड़वां बच्चे और एक बेटा भी शामिल है. विमान हादसे से पहले ही पूरे परिवार ने एक सेल्फ ली थी जो आखिरी साबित हुई. इस घटना से पूरे बांसवाड़ा जिले में मातम पसरा हुआ है. इस हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि अब तक हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!