भूस्खलन प्रभावित मार्ग पर एसडीआरएफ ने रोप के माध्यम से बनाई सुरक्षित आवाजाही, लगभग 500 यात्रियों को कराया सकुशल आर-पार

श्याम टाइम्स देहरादूनl 27 सितंबर रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के मुन्ना बैंड के समीप भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग यातायात हेतु बाधित था। इस क्रम में एसडीआरएफ टीम द्वारा सब इंस्पेक्टर डूंगर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कठिन एवं विषम परिस्थितियों के बीच रोप के माध्यम से सुरक्षित पहुंच बनाकर सड़क के दूसरी ओर लगभग 500 यात्रियों को सकुशल आर-पार कराया गया।

एसडीआरएफ जवानों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित मार्ग पार कराया गया। वर्तमान में सड़क मार्ग यातायात हेतु सुचारू हो चुका है तथा आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *