Big News : अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर CM Dhami ने जताया दुख, कही ये बात – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Ahmedabad Plane Crash CM Dhami Tweet: गुजरात के अहमदाबाद(Ahmedabad) में आज गुरुवार यानी 12 जून की दोपहर के समय एयर इंडिया(Air India) का प्लेन क्रैश हो गया है। पैसेंजर विमाग बोइंग 737 क्रैश हो गया है। (Plane Crash) बता दें कि इस विमान में करीब 242 यात्रियों के सवार होने की खबर है। 

जिसमें 232 यात्री और 10 क्रू मेमबर्स सवार थे। अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी लपटें और काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। जिससे सभी यात्रियों की मौत की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है।

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम धामी ने अपने ऑफिशियल X अकांउट से अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

एयर इंडिया के विमान के उड़े परखचे Gujarat Plane Crash

शुरुआती जानकारी से पता चल रहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ये हादसा हुआ है। प्लेन लंदन के लिए रवाना हो रहा था। टेकऑफ करते समय ये हादसा हुआ। आस-पास की इमारत या दीवार से टकराने की वजह से ये प्लेन क्रैश हुआ है। वायरल तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि विमान के परखचे उड़ गए हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

राहत बचाव का कार्य जारी

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्लेन का एक विंग टूटकर गिरा हुआ है। प्लेन में लगी आग को काबू करने के लिए दमकल कर्मी पानी की बौछार कर रहे हैं। फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। प्लेन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ज्यादातर हिस्सा आग में झूलस गया है। जिस बिल्डिंग से प्लेन लगकर क्रैश हुआ है उसे भी नुकसान हुआ है। बता दें कि एयरपोर्ट के पास सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स की छुट्टी रद्द कर दी गई है



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!