–वाहन चोर के कब्जे से चोरी की गई महिद्रां थार बरामद मुख्य
देहरादून:- राजपुर थाने पर विगत 9 जून को मुकेश कुमार निवासी बृमा वाला खाला द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी दी कि हैन्लौंग नाम का व्यक्ति उनकी थार गाड़ी को किराए पर ले गया था और अब वापस नहीं लौट रहा है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने तत्काल थार गाड़ी के चोरी हो जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए नाम जप किए गए व्यक्ति की तलाश प्रारंभ कर दी जिसके बाद पुलिस ने नामजद व्यक्ति हैनलौंग को तलाश कर उसे अपनी हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कीl पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उक्त थार गाड़ी को कुल्हान सहस्त्रधारा रोड से अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया है।

राजपुर क्षेत्र से वाहन चोरी हो जाने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राजपूत पुलिस को दिशा निर्देश देते हुए वहां पर एक पुलिस टीम का गठन कियाl पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा चोरी की गई थार गाड़ी आरटीओ चेक पोस्ट निकट ग्राफिक एरा कट थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्रान्तर्गत सड़क किनारे खड़ी हुई है और वहां से उक्त गाड़ी को बरामद कर उसमें सवार। दो आरोपियों अंकित कुमार व मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317 (2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोतरी की गई। पकड़े गए दोनों वाहन चोरो
को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभीरक्षा में जेल भेज दिया गया!
पकड़े गए दोनों कर उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के निवासी
देहरादून!पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपियों अंकित कुमार व मनीष चौधरी द्वारा बताया गया कि वो दोनो शामली उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। दोनों ही बचपन के दोस्त हैं तथा आपस में रिश्तेदार हैं। अंकित ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है तथा मनीष चौधरी ब्लिंकिट में काम करता है। लगभग 2 वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात सुरेंद्र पांडे पुत्र आर्यन पांडे निवासी राधा कृष्ण एनक्लेव चंद्र बनी थाना पटेल नगर देहरादून से हुई थी जो की टैक्सी व्यवसाय का कार्य करता है।
पकड़े गए वाहन चोर ने बताया कि वह लगातार सुरेन्द्र पांडे सम्पर्क में थे, लगभग 01 सप्ताह पूर्व सुरेंद्र पांडे ने दोनो अभियुक्तों को शराब पीने के दौरान बताया कि उसने आईटी पार्क निवासी मुकेश कुमार नामक व्यक्ति जो टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता है से करीब 20 दिन पहले सफेद रंग की थार गाड़ी किराए पर ली थी और जब वह गाड़ी को सहारनपुर लेकर गया था तो उसने उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। विगत 8 जून की रात्रि को सुरेंद्र पांडे ने फोन कर दोनों को बुलाया और बताया कि वह गाड़ी कुल्हान सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र अंतर्गत एक कॉलोनी के बाहर खड़ी है और उसे डुप्लीकेट चाबी से स्टार्ट कर चोरी करनी है।
इस योजना के अनुसार अभियुक्त सुरेंद्र पांडे की बलेनो गाड़ी से सहस्त्रधारा रोड की ओर निकले जिसमें सुरेंद्र स्वयं वाहन चला रहा था और अभियुक्त अंकित व मनीष उसके साथ बैठे थे। सुरेंद्र ने उन्हें पेसिफिक गोल्फ के समीप एक ऐसी जगह पर पहुंचाया जहां एक सफेद रंग की महिंद्रा थार गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी वहां पहुंचकर सुरेंद्र बलेनो गाड़ी से उतर गया और कहा कि तुम लोग आगे चलो मैं थोड़ी रेकी कर आता हूं फिर उसने थार गाड़ी में बैठकर उसे डुप्लीकेट चाबी से स्टार्ट किया और पीछे-पीछे चलने लगाl