श्याम टाइम्स देहरादून l सोमवार 20 सितंबर को आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ अधिकारियों को जानकारी मिली कि चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर एक महिला खाई में गिरकर लापता हो गई है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रात्रि में तुंगनाथ मंदिर के समीप आसपास सर्चिंग की गई, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सर्च अभियान अगले दिन पुनः शुरू किया गया। सोमवार 21 सितंबर को प्रातः 07:10 बजे एसडीआरएफ टीम ने पुनः सर्च अभियान शुरू किया। टीम द्वारा रावण शीला से नीचे की ओर सर्चिंग करते हुए करीब 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद किया गया।
एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर शव को खाई से बाहर निकालकर करीब 3 किलोमीटर तक स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल लाते हुए चोपता पहुंचाया, जहां शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
एचडीआर एचआरडी कॉलोनी मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताएं कैसे निकाले गए महिला की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के रूप में हुई है।