चोर के कब्जे से में चोरी की गई 04 लाख की ज्वैलरी व स्मार्टफोन हुआ बरामद
गिरफ्तार चोर पूर्व में भी कई जा चुका है जेल, आरोपी के खिलाफ पंजीकृत हैं लगभग आधा दर्जन अभियोग
श्याम टाइम्स देहरादून विगत 17 सितंबर को आकाश कुमार निवासी महमूद नगर रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर पर लिखित तहरीर दी कि चोरों द्वारा उसके घर से रात्रि में सोने तथा चांदी के जेवरात व स्मार्टफोन चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार कोतवाली सहसपुर पर धारा- 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना मैं शामिल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान रामपुर सहसपुर क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाले आशिक पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 04 लाख की ज्वैलरी व स्मार्टफोन बरामद हुआ।
पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जिसके विरूद्ध चोरी व अन्य आपराधिक प्रकरणों के 05 अभियोग पंजीकृत हैं।