जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

श्याम टाइम्स देहरादून / ऋषिकेश। सोमवार 14 सितंबर को देर रात्रि एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला को चौकी ढालवाला प्रत्येकनाथ पुलिसकर्मी द्वारा एसडीआरएफ अधिकारियों को जानकारी दी गई कि जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंसा हुआ है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशल रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए नदी के बीच टापू पर फंसे व्यक्ति तक सुरक्षित पहुंच बनाई गई। टीम ने विषम परिस्थितियों में साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को सकुशल नदी के बीच टापू से बाहर निकाल लिया।

एसडीआरएफ अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताएं कि  रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान आयुष भंडारी, पुत्र श्री कुलदीप भंडारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई।

रेस्क्यू के उपरांत युवक को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। एसडीआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई एवं कुशल रेस्क्यू के चलते नदी के बीच टापू पर फंसे युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *