आप्रेशन प्रहार” अभियान के अर्न्तगत उत्तराखण्ड एसटीएफ साईबर कुमाऊँ ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की

 पीडितों को झांसे में लेने हेतु सोशल मीडिया प्लेटफार्म का किया जाता था प्रयोग ।
 पीडितों को व्हाटसप ग्रुपों में जोड़ ऑनलाईन ट्रेडिंग में निवेश कर अधिक मुनाफे का लालच देकर की जा रही थी धोखाधडी ।
 पीडित को विभिन्न व्हटसअप गुप्रो मे जोडकर अत्यधिक लाभ दिखाकर लगभग 81.45 लाख रूपये की धोखाधडी ।
 पीडितों द्वारा किये गये निवेश को मुनाफे सहित दिखाया जाता था फर्जी एपलीकेशन पर ।

श्याम टाइम्स देहरादून:– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0,  बताया कि  सााईबर अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार के तहत जनपद उधमसिंहनगर निवासी को ऑनलाईन ट्रेडिंग करने पर अधिक लाभ कमाने का झांसा देते हुये विभिन्न बैंक खातो में करीब 82 लाख रुपये जमा करवा कर धोखाधडी की गयी ।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा  एवं विवेचक अरूण कुमार , साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, कुमाऊँ परिक्षेत्र, रूद्रपुर के सुपुर्द कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचाकर कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा घटना में पीड़ित से शेयर ट्रेडिंग में लाभ कमाने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवायी गयी ।
विवेचना के दौरान साईबर थाना पुलिस टीम द्वारा अभियोग में प्रकाश में आए बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!