एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने महाराजगंज, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 03 को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक घटनाओं के 04 अभियोग है पंजीकृत
गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी
श्याम टाइम्स देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों वांछित-इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये इसके बाद ऋषिकेश कोतवाली पुलिस और डोईवाला कोतवाली पुलिस हरकत में और उन्होंने किंग ऑफ़ उत्तराखंड के नाम से अपराधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले फरार चल रहे 25000 की नमी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।
कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत मुकदमे में धारा 2/3 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, जिसमें ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग व अन्य आपराधिक कृत्यों में लिप्त गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा तथा उसके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी जगजीत उर्फ जग्गा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भूमि एवं पारिवारिक विवादों में हस्तक्षेप करते हुए लोगों को डरा-धमकाकर उनके साथ मारपीट, अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग तथा फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों को भयभीत करने जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। अभियोग में नामजद 01 अन्य आरोपी रवि कुमार गुप्ता, जो अभियोग दर्ज होने के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, आरोपी लगातार फरार रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने अन्य साथियों की सहायता से सोनोली जनपद महारजगंज के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोनोली, जनपद महाराजगंज में स्थानीय पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर दबिश देते हुए दिनांक 28-08-26 को सोनोली जनपद महाराजगंज उत्तर प्रदेश से वाहन संख्या: यू0के0-14-एन-5344 महिन्द्रा स्कार्पियो से आरोपी रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से उपलब्ध दस्तावेजों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि पकड़ा गया आरोपी अपने साथियों की सहायता से नेपाल भागने की फिराक में था।
पकड़े गए आरोपी रवि गुप्ता से पुलिस द्वारा बरामद किए गए दस्तावेज में गाड़ी
देहरादूनl वाहन संख्या: यू0के0-14-एन-5344, महिन्द्रा स्कॉर्पियो, नेपाल कस्टम द्वारा जारी वाहन के आवाजाही सम्बन्धी अभिलेख, नेपाल में वाहन ठहरने की अवधि बढ़ाने संबंधी दस्तावेज, यातायात व्यवस्था सेवा कार्यालय द्वारा जारी वाहन अनुमति-पत्र
पकड़े गए 25000 के इनामी रवि गुप्ता का अपराधी इतिहास
देहरादूनl मु0अ0स0 – 187/22, धारा 34 भादवि व 60(1)/72 आबाकारी अधिनियम, मु0अ0स0-340/26 धारा 351(3),352 ,308 bns धारा 3(1) r,3(1)s sc/st act, मु0अ0स0 – 265/26, धारा 115(2) /118(1)/118(2)/126(2)/190/191(2)/191(3)/3(5)/318(4)/351(2)/78 बीएनएस, मु0अ0स0- 345/26 धारा 61(2)/308(3)/351(2) बीएनएस
25000 के इनामी को पकड़ने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
देहरादूनl निरीक्षक राकेश गुसाईं, प्रभारी कोतवाली डोईवाला (विवेचक), उ0नि0 सुमित चौधरी, हे0का0 अमित राणा,हे0का0 संदीप राठी, का0 बृजेश कुमार