चकराता में लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने पांच घायलों को किया रेस्क्यू

श्याम टाइम्स देहरादूनl शनिवार की सुबह 112 के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली सहिया से पहले लालपुल के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है, जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलने के तत्काल बाद राहत एवं बचाव कार्य तथा सामग्री लेकर एसडीआरएफ टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचेl

कर के खाई में गिरने की जानकारी के बाद एसडीआरएफ अधिकारियों ने एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई मिली।
वाहन में कुल 05 व्यक्ति (03 पुरुष एवं 02 महिलाएं) सवार थे। दुर्घटना में 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल एवं 03 व्यक्ति सामान्य घायल थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया।

खाई में गिरी कर में सवार घर में व्यक्तियों के नाम

देहरादूनl रोहन कुमार, उम्र लगभग 23 वर्ष — निवासी नई दिल्ली, अभिषेक दुबे, उम्र लगभग 26 वर्ष — निवासी रोहिणी, दिल्ली,
अभिषेक, उम्र लगभग 26 वर्ष — निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश,
शिवानी सिंह, उम्र लगभग 22 वर्ष — निवासी वाराणसी, उत्तर प्रदेश, प्रिन्स राज, उम्र लगभग 22 वर्ष — निवासी वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *