Big News : कत्ल की स्क्रिप्ट डबल लेयर वाली!,पति राजा के लिए पहली साजिश होती फेल तो Sonam का ये था बैकअप प्लान – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Raja Raghuwanshi Murder Case: एक हनीमून ट्रिप जो खत्म हुई खून और खामोशी में। एक पति जिसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि उसकी सबसे करीबी इंसान की आंखों में मोहब्बत नहीं साजिश पल रही थी। इंदौर का चर्चित नाम राजा रघुवंशी एक दिल दहला देने वाली मर्डर मिस्ट्री का हिस्सा बन चुका है।

शिलांग की खूबसूरत पहाड़ियों में जो कुछ हुआ वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता। लेकिन अफसोस कि ये हकीकत है और बेहद खौफनाक भी। राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

राजा रघुवंशी की हत्या में चार लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि पूछताछ में उन्होंने पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। जो कि रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

ये भी पढ़ें:- ‘राजा करीब आ रहा है, मुझे बिल्कुल पसंद नहीं…’, Sonam और प्रेमी Raj Kushwaha की चैट हुई लीक

पत्नी Sonam निकली साजिश की मास्टरमाइंड

जांच में साफ हुआ है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड थी। उसने हत्या के लिए सिर्फ एक नहीं बल्कि दो प्लान तैयार किए थे। पहला प्लान था हत्यारों से राजा को मरवाना। और अगर ये फेल हो जाता तो सेल्फी लेने के बहाने राजा को खाई में धक्का देने का इरादा था।

कबूली हत्या की बात, सामने आया पूरा प्लान

गिरफ्तार चारों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि राजा की हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर की गई। फिर उसकी लाश को शिलांग की एक खाई में फेंक दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे। इंदौर क्राइम ब्रांच ने भी इस कबूलनामे की पुष्टि कर दी है।

हवाला कनेक्शन की भी आशंका

इस केस में एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब आरोपी राज कुशवाहा के मोबाइल से ₹10 के कई नोटों के सीरियल नंबर मिले। इससे शक गहराया है कि उसका हवाला कारोबार से भी कोई न कोई लिंक हो सकता है।

पहले से तय था खेल

ACP पूनमचंद यादव के मुताबिक हत्या की साजिश राजा की शादी से पहले ही रच दी गई थी। सभी आरोपी हनीमून ट्रिप से पहले ही शिलांग पहुंच गए थे। वहां जाकर इन्होंने मिलकर राजा को मारने की पूरी प्लानिंग की।

सबसे पहला वार विशाल नाम के आरोपी ने किया था। पुलिस को उसके घर से जो कपड़े मिले हैं उन पर खून के निशान भी पाए गए हैं। अब ये खून राजा का है या किसी और का ये फॉरेंसिक जांच से साफ होगा।

23 मई – कत्ल का दिन, हर पल की कहानी

  • राजा और सोनम 23 मई की सुबह 5:30 बजे शिलांग के एक होमस्टे से निकले। ट्रैकिंग का प्लान था। 6 बजे से चढ़ाई शुरू हुई और रास्ते में राजा की मुलाकात उन्हीं लड़कों से हुई जो बाद में हत्यारे निकले।
  • 12 बजे तक तो सब कुछ सामान्य दिख रहा था। राजा और वो तीनों लड़के एक दोस्ताना माहौल में थे। सोनम थोड़ी दूरी पर पीछे चल रही थी।
  • 1:30 बजे सोनम ने अपनी सास से फोन पर आखिरी बार बात की। ये बात वहीं है जो दोनों की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। और ठीक आधे घंटे बाद 2:00 बजे सोनम के एक इशारे पर एक आरोपी ने कुल्हाड़ी से राजा पर हमला कर दिया।
  • 2:30 बजे तक राजा की लाश खाई में फेंक दी गई। योजना ऐसी थी कि कोई शक न करे और सारे सबूत खत्म हो जाएं।

दिल्ली होते हुए शिलांग पहुंची पुलिस

इन चारों आरोपियों से दो दिन से पूछताछ चल रही थी। अब मेघालय पुलिस उन्हें दिल्ली होते हुए शिलांग ले जा चुकी है। जहां आगे की पूछताछ और मौके पर ले जाकर रिकन्स्ट्रक्शन होगा।

इस बीच सोनम से भी लगातार पूछताछ जारी है। बड़ा सवाल ये है कि क्या हत्या के बाद वो इंदौर लौटी थी? फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इंदौर पुलिस अलर्ट पर है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!