वीकेंड पर  देहरादून पुलिस “नाईट स्ट्राइक

एसएसपी के निर्देशों पर एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वृहद स्तर पर चलाया चेकिंग अभियान

अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वालो के विरुद्ध की गई कार्यवाही*

रात्रि में घूम रहे 500 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया  संबंधित थाने पर

संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर की सत्यापन की कार्यवाही, 81 पुलिस एक्ट में किये चालान

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज

यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 32500 का जुर्माना

46 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को किया सीज

श्याम टाइम्स देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह डोभाल द्वारा  सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध  कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिसके बाद जनपद के सभी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारी द्वारा  लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में 23 अगस्त रविवार की रात्रि में एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में घूम रहे 500 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 53 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 32500 का जुर्माना वसूला गया तथा 46 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी थाना क्षेत्र में और तंग करने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ शक्ति से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l उन्होंने बताया कि चाहे कोई कितनी भी पहुंच वाला व्यक्ति चुनाव अगर वह आपराधिक वारदातों में लिपटी रहेगी तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *