श्याम टाइम्स देहरादून विगत दिवस 21 अगस्त रात्रि पुलिस कंट्रोल रूम 112 से राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कैनाल रोड़ मे एक्सीडेंट हो गया है जिसमें एक महिला की मौत हो गई हैl
कर सवार चालक द्वारा मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मार दिए जाने तथा दो महिलाओं के घायल कर दिए जाने की सूचना के बाद थाना अध्यक्ष राजपुर पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा l मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को जानकारी मिली कार सं०- UP14DE 0052 आई 20 कार क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खडी थी तथा स्कूटी सं0 UK07AD 5929 व मोटरसायकिल UK02BO 7044 मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि कार सं० UP14DE 0052 आई 20 कार के चालक ने सडक किनारे खडी स्कूटी एंव मो0सा0 में टक्कर मार दी थी जिससे स्कूटी व मोटर साइकिल पर बैठी महिला को चोटे आयी है,जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव पुत्र श्री अखिलेश यादव निवासी काठबंगला बस्ती भाग-2 थाना राजपुर देहरादून व उसके साथी हाशिम को हिरासत मे लिया गय। चालक सुमित यादव ने बताया कि काठबंगला से कैनाल रोड को आते हुए उसकी गाड़ी के ब्रेक नहीं लग पाए, जिस कारण उसकी कार सड़क के किनारे खडे वाहन से टकरा गयी। दुर्घटना से संबंधित कार UP14DE 0052 को कब्जे लेकर थाना दाखिल किया गया है |उक्त दुर्घटना में स्कूटी मे बैठी महिला श्रीमती नैना राजपूत की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गई है तथा अन्य महिला श्रीमती निधि कश्यप का दून अस्पताल मे उपचार चल रहा है| मृतका के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गण के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना की गहन जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।