National : तीनों सुपारी किलर्स की तस्वीर आई सामने, सोनम के प्रेमी राज के साथ है कनेक्शन, ऐसे पहुंचे शिलांग, जानें – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड पूरे देश में चर्चा का वषिय बना हुआ है। सोनम की बेवफाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए तीन सुपारी किलर्स हायर किए थे। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब इस बात का पता चला कि ये तीनों सुपारी किलर्स और कोई नहीं बल्कि सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा के दोस्त थे।

इसी बीच अब तीनों किलर्स की फोटो भी सामने आ गई है। पुलिस ने सोनम के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम और राज कुशवाहा का प्रेम तो अब सभी के सामने आ ही चुका है। तो चलिए इन तीनों सुपरी किलर्स के बारे में जानते है।

Raja Raghuvansi sonam raghuvanshi news

ये भी पढ़ें:- ‘चिल्लाकर कहा-मार दो इसे…’, सुपारी किलर्स ने बताया Sonam का पूरा प्लान, कुल्हाड़ी भी ऑनलाइन की ऑर्डर

ये तीन सुपारी किलर्स कौन है?

सुपारी किलर्स की पहचान राज कुशवाहा के दोस्त के रुप में हुई है। इन तीनों के नाम आनंद कुमरी, आकाश राजपूत और विक्की ठाकुर है। ये तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। लेकिन पुलिस ने 23 साल के आनंद को उत्तर प्रदेश के बीना से गिरफ्तार किया। तो वहीं 19 साल के आकाश राजपूत को यूपी के ललितपुर और 22 वर्षीय विक्की ठाकुर को इंदौर से पकड़ा।

raj kushwaha
विक्की ठाकुर (22) 

तीनों आरोपी गए मेघालय

खबरों की माने तो अधिकारियों के अनुसार 16 मई को राज अपने दोस्तों से मिला। जिनके साथ उसने राजा के मर्डर का पूरा प्लान बनाया। राज ने पैसों का लालच देकर 20 मई को मेघालय के लिए तीनों को रवाना कर दिया।

ये भी पढ़े:- ‘सिर पर किया ऐसा वार…, ऐसे हुआ Raja Raghuvansi का मर्डर!, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

raj kushwaha
आकाश राजपूत (19) 

सभी के संपर्क में था राज कुशवाहा

खुद राज मेघालय नहीं गया। लेकिन वो मेघालय पुलिस के अनुसार लगातार सभी के कॉन्टेक्ट में था। उसी ने राजा को मारने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक सोनम राजा को एक सुनसान जगह पर ले गई। जिसके बाद वहां तीनों आरोपियों ने उसपर हमला बोल दिया।

raj kushwaha
आनंद कुमरी (23)

हत्या के बाद ट्रेन से वापस आए आरोपी

दो जून को राजा की लाश पुलिस को मेघालय की पहाड़ियों में मिली। राजा को मौत के घाट उतारने के बाद तीनों आरोपी ट्रेन से इंदौर वापस आ गए। तो वहीं सोनम बस से पहले बनारस पहुंची। जिसके बाद उसने गाजीपुर के लिए बस पकड़ी। नौ जून को यानी की राजा की मौत के करीब 17 दिन बाद पुलिस के आगे सोनम ने सरेंडर कर दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!