गंगा की तेजधार में बह रहे 2 कावड़ियों को एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बचाया

श्याम टाइम्स देहरादून 9 अगस्त रविवार को दो कांवड़िये गोविंद घाट से गंग नहर में तैरने का प्रयास कर रहे थे। तैरते हुए जब दोनों कांवड़िये प्रेम नगर घाट के पास पहुँचे तो गंग नहर के तेज बहाव के कारण वे किनारे पर आने में असमर्थ हो गए।
स्थिति को भांपते हुए मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया तथा दोनों कांवड़ियों को सकुशल गंग नहर से बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू के उपरांत दोनों कांवड़ियों द्वारा एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।
रेस्क्यू किए गए कांवड़ियों का विवरण:
शुभम पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी द्वारिका, दिल्ली।
प्रिंस पुत्र सरदार सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी द्वारिका, दिल्ली।
एसडीआरएफ टीम की तत्परता एवं सूझबूझ से दोनों कांवड़ियों को सकुशल बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *