National : Sonam के इस बयान ने घुमा दिया पूरा केस!, खुद को बता रही है निर्दोष, किडनैपिंग का किया दावा – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Sonam Raghuvanshi News: इंदौर के राजा हत्याकांड मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जहां राजा की हत्या के बाद से ही सोनम(Sonam Raghuvanshi) लापता थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे से सोनम की गिरफ्तारी हुई।

जिसके बाद सवाल खड़े हो रहे है कि अपने पति के साथ हनीमून पर शिलॉन्ग गई सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। और वो भी अकेले। ऐसे में सोनम ने एक बड़ा खुलासा किया है। सोनम ने पुलिस को बताया कि वो खुद गाजीपुर नहीं पहुंची बल्कि उसका किंडनैप किया गया था।

indore-honeymoon-couple-missing-case-UPDATE

सोनम ने किडनैपिंग का किया दावा Sonam Raghuvanshi News

सोनम की गिरफ्तारी के बाद से ही ये सवाल उठ रहे है कि वो अकेले गाजीपुर कैसे पहुंची। शिलॉन्ग से अकेले सोनम गाजीपुर कैसे गई। इसी बीच सोनम ने एक बड़ा खुलासा किया है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम ने पुलिस को बताया कि वो खुद गाजीपुर नहीं पहुंची बल्कि उसका किंडनैप किया गया था। उसे अगवा करने वाले उसे गाजीपुर छोड़ के चले गए थे। सोनम खुद को पीड़ित बता रही है।

ये भी पढ़े:- सोनम के प्रेमी Raj Kushwaha की तस्वीर आई सामने!, इसी के प्यार में करवाई पति राजा रघुवंशी की हत्या

CCTV खंगालेगी पुलिस

बता दें कि सोनम रघुवंशी की जिस ढाबे से गिरफ्तारी हुई है उस ढाबे के रास्ते पर पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। CCTV के जरिए ही पुलिस ये जानने कि कोशिश करेगी कि आखिर सोनम को ढाबे पर कौन छोड़कर गया। कैसे सोनम ढाबे तक पहुंची।

सोनम ने सबसे पहले घरवालों को किया फोन

जानकारी के मुताबिक रविवार की मध्य रात्रि को करीब एक बजे सोनम रघुवंशी ढाबे पर पहुंची थी। ढाबे पर सोनम ने वहां के कर्मी से फोन मांगा। जिसके बाद उसने घर पर फोन किया और परिवार वालों से बात की। पांच मिनट से ज्यादा उसने अपने घर पर बात की। न्यूज 18 कि रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान सोनम रो रही थी। इसी बीच ये भी खुलासा हुआ है कि सोनम राज से भी घंटों फोन पर बात करती थी। कॉल डिटेल से इस बात का खुलासा हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!