Big News : Sonam निकली धोखेबाज़!, पुलिस ने ढ़ाबे से किया गिरफ्तार, तीन और को किया अरेस्‍ट, जानें इंदौर केस की पूरी कहानी – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Indore honeymoon couple case Sonam Arrested: जिस प्यार की शुरुआत शादी से हुई थी उसका अंजाम कत्ल पर जाकर रुकेगा ये किसी ने सोचा भी नहीं था। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) और सोनम(Sonam) ने 11 मई को साथ सात फेरे लिए थे। दोनों शादी के बाद मेघालय हनीमून पर निकले थे। लेकिन वहां से जो कहानी निकली, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

पहले दोनों गायब हुए। फिर खाई में राजा की लाश मिली। और अब 17 दिन बाद सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली बदहवास हालत में। पुलिस ने जब पूछताछ की तो जो सामने आया वो दिल दहला देने वाला था। सोनम ने खुद कबूला कि उसी ने अपने पति को मरवाया था।

कैसे मिली सोनम? Indore honeymoon couple case Sonam Arrested

सोनम नंदगंज में एक ढाबे पर बेहद घबराई हुई हालत में मिली। उसने खुद अपने घरवालों को फोन कर जानकारी दी, फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और फिलहाल वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है जहां उससे पूछताछ जारी है।

प्यार, शादी और कत्ल… पूरी कहानी में कब क्या हुआ?

  1. 11 मई: इंदौर में राजा और सोनम की शादी हुई।
  2. 20 मई: हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए।
  3. 22 मई: शिलांग पहुंचे, बाइक किराए पर ली और सैर पर निकले।
  4. 23 मई: उनकी बाइक लावारिस हालत में ढाबे के पास मिली।
  5. 24 मई से: दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया।
  6. 27 मई: परिजनों ने मामला प्रशासन तक पहुँचाया, सियासत भी गरमा गई।
  7. 29 मई: भारी बारिश के चलते सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
  8. 2 जून: खाई में राजा की लाश मिली।
  9. 3 जून: पोस्टमार्टम में पता चला, उसकी हत्या पेड़ काटने वाले औजार से की गई थी।
  10. 4 जून: शव इंदौर लाया गया।
  11. 5-7 जून: होटल का सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें सोनम राजा के साथ दिखी।
  12. 9 जून: सोनम गाजीपुर के नंदगंज में ढाबे पर मिली और वहीं से कहानी का बड़ा सच खुला।

क्या खुलासा हुआ?

पुलिस ने बताया कि सोनम के इस प्लान में वो अकेली नहीं थी। उसके साथ तीन और लोग भी थे जिन्होंने राजा को मारने में मदद की। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक और शख्स अभी फरार है। सवाल ये है कि आखिर सोनम ने ऐसा क्यों किया? क्या किसी और से रिश्ता था? या फिर कोई और वजह?

मेघालय के एक लोकल गाइड ने पहले ही इशारा किया था कि सोनम-राजा के साथ तीन और लोग देखे गए थे। अब वही बात सच निकली।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!