वाहन चोरी की अलग – अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

 

पकड़े गए वाहन चोर के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चुराई गई चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद

अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

पकड़ा गया वाहन चोर बेहद शातिर किस्म का है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम

पुलिस से बचने के लिए घटना के बाद चोरी किये गये वाहनो को जंगल मे छिपाकर हो जाता था

श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 31 जुलाई को अजय कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सुंदरवाला रायपुर, देहरादून तथा अनिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ऑफ स्टेट रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर  प्रत्येकनाथ पुलिस कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया था कि दुपहिया वाहन चोर द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK07AV6097 सफेद रंग व स्कूटी संख्या UP14DJ 3598 को रायपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से चोरी कर लिया हैl जानकारी मिलने पर थाना रायपुर धारा-303(2) व धारा 303(2) पंजीकृत किया गया।

जनपद से लगातार चोरी हो रहे दुपहिया वालों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करने तथा उनके पास से चोरी किए गए सभी दुपहिया वालों को बरामद करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक देहात को दिए गए थे तथा रायपुर थाने पर इस संबंध में पुलिस टीम कभी गठन किया गया थाl गठित टीम द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण कर उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस को घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति की फुटेज प्राप्त हुई। जिसके संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर विगत 1 अगस्त शनिवार को महाराणा प्रताप चौक से आगे पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल  राकेश डबराल पुत्र रमेश डबराल को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा देहरादून के अन्य स्थानों में भी वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया जाना बताया गया, आरोपी की निशान देही पर पुलिस टीम ने उसके द्वारा जंगल मे सुनसान स्थान पर छिपाये गये चोरी के 10 अन्य दो पहिया वाहनों सहित कुल 11 दो पहिया वाहनो को बरामद किया गया। बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी करने पर उक्त वाहनो में से 02 वाहनों का नेहरू कालोनी तथा एक वाहन का डालनवाला क्षेत्र से चोरी होना ज्ञात हुआ है, जिनके संबंध में संबंधित थानो पर अभियोग पंजीकृत है।

पकड़ा गया वाहन चोर पौड़ी गढ़वाल का है निवासी

देहरादूनl रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वाहन चोर द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान में कनखल हरिद्वार में रहता है। अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। पकड़ा गया वाहन चोर घटना से पूर्व सुनियोजित तरीके से रैकी कर सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को चिन्हित करता है तत्पश्चात मौका देखकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त चोरी के वाहनों को जंगल में सुनसान स्थानों पर छिपाकर वापस हरिद्वार चला जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *