एम्स ऋषिकेश में हुयी लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

एसएसपी परमिंदर सिंह डोभाल के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस ने 50 लाख मूल्य के सोने-चाँदी के आभूषण, फर्जी आधार कार्ड किया बरामद

पकड़ा गया चोर पूर्व में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में चोरी के मामलों में जा चुका है जेल

पकड़े गए चोर ने एम्स ऋषिकेश के अतरिक्त राजकोट स्थित आवासो में भी दिया था चोरी की घटना को अंजाम

बेहद शातिर किस्म का है अपराधी है पकड़ा गया  कुख्यात चोर

बीमारी के बहाने अस्पताल परिसर में घूमकर बन्द घरों की करता था रैकी

पुलिस से बचने के लिये होटलों में रूकने के दौरान फर्जी आधार कार्ड का करता था इस्तेमाल

श्याम टाइम्स देहरादून 20 जुलाई को विन्द्र तिवारी पुत्र संतोष कुमार तिवारी, निवासी फ्लैट संख्या-60302, बिल्डिंग संख्या-60, एम्स आवासीय परिसर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर टेंथ पुलिस कर्मियों को जानकारी कि किसी  चोरों  द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चाँदी के आभूषण एवं 60,000 नकद चोरी कर लिए गए हैं।  कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल धारा 305(ए)/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटना में शामिल आरोपी  गिरफ्तारी हेतु निर्देश देते हुये प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए, घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गयाl  पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो से 31 जुलाई शुक्रवार की ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने सूचना पर काली माता मंदिर, सात मोड़, देहरादून रोड ऋषिकेश के पास से अभियुक्त मंडलपु शिवा अंजनेयुलू पुत्र मंडलपु कोटेश्वर राव, निवासी 5-111 मेन रोड, ओप्पो रामालयम, एडलापाडु, जनपद गुंटूर, आंध्र प्रदेश, को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक काले रंग का पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में सोने-चाँदी के आभूषण, तीन आधार कार्ड, चोरी में प्रयुक्त पेचकस एवं अन्य सामान बरामद हुआ। बरामद ज्वैलरी के सम्बन्ध में पूछताछ में  उसके द्वारा उक्त ज्वैलरी को ऋषिकेश एम्स तथा राजकोट गुजरात में की गयी 02 अलग-अलग घटनाओं में चोरी करना बताया गया।

 

चोरी करने से पहले वह गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश आता था

देहरादूनl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने अपने कार्यालय में मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि ऋषिकेश कोतवाली द्वारा गिरफ्तार किए गए चोर से जब उत्पन्न लेकर पूछताछ की गई उसने बताया कि वह गंगा स्नान के लिये हरिद्वार तथा ऋषिकेश आया था तथा दिनांक 20/07/2026 को एम्स ऋषिकेश स्थित आवासीय परिसर में रेकी के उपरान्त उसके द्वारा एक बन्द घर का ताला अपने पास रखे पेचकस से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद अभियक्त द्वारा विगत 27 जुलाई को उसने गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी प्रकार चोरी की घटना कारित की थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुख्यात चोर द्वारा बताई गई सूचना का गुजरात पुलिस से सत्यापन कराया गया, जिसमें उक्त घटना के सम्बन्ध में राजकोट के थाना प्रद्युम्ननगर में धारा 305/331(3)/317(2) बीएनएस पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। गिरफ्तार चोर बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जो बीमारी के बहाने अस्पताल परिसरों में घूमकर बन्द घरों की रैकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस से बचने कि लिये ऋषिकेश कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी चोर द्वारा अपने अलग-अलग नाम एवं विवरण वाले आधार कार्ड बनाये गये थे जिनका उपयोग वह चोरी से पूर्व होटलों, धर्मशालाओं आदि में ठहरने के लिए करता था। पकड़े गए चोर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पूर्व में भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं गुंटूर में चोरी के मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अन्य राज्यों से भी आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *