Health : COVID-19 Cases 2025: 6 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, पिछले 24 घटों में इतनी हुई मौतें – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

COVID-19 Cases 2025: कोरोना अभी गया नहीं है। देश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक तेज़ हो गई है। एक्टिव केस फिर से बढ़ने लगे हैं। जून 2025 की शुरुआत के साथ ही कोविड-19 के एक्टिव केस तेजी से बढ़े हैं। अब 8 जून तक इनकी संख्या 6,000 के पार पहुंच चुकी है। तो वहीं पिछले 24 घटों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस बार संक्रमण की रफ्तार उतनी तेज नहीं है। लेकिन राज्यवार आंकड़े देखकर साफ है कि पहले की तरह फिर से केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल हो गए हैं।

6 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या COVID-19 Cases 2025

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 6,133 एक्टिव केस हैं। राहत की बात ये है कि अब तक 6,237 मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। यानी ठीक होने वालों की संख्या एक्टिव केस से थोड़ी अधिक है।

  • केरल में सबसे ज्यादा 1,806 एक्टिव केस हैं।
  • गुजरात में 717
  • दिल्ली में 665
  • महाराष्ट्र में 577
  • कर्नाटक में 444 एक्टिव केस

मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में फिलहाल एक भी एक्टिव केस नहीं है जो कि राहत की बात है।

मौतों का आंकड़ा भी चिंता का कारण

दिल्ली में 7, महाराष्ट्र में 18, केरल में 12, कर्नाटक में 7 और तमिलनाडु में 5 मौतें कोरोना के कारण दर्ज की गई हैं। अधिकतर मौतें उन लोगों की हुई हैं जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कर्नाटक में 46 और 78 साल के दो बुजुर्गों की मौत हुई जो पहले से दिल और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। केरल में एक व्यक्ति को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और एक को कैंसर था। तमिलनाडु में एक 42 वर्षीय डायबिटिक मरीज की जान गई।

सरकार की चेतावनी

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 73 नए मामले सामने आए। गुजरात में 102, कर्नाटक और बिहार में 7-7 नए केस दर्ज हुए।स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि कोई भी लक्षण नजरअंदाज न करें। हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या थकान महसूस होने पर तुरंत जांच कराएं। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक बूस्टर डोज़ नहीं ली है। उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीनेशन पूरा करने की सलाह दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!