Big News : जल जीवन मिशन में देरी पर सीएम धामी सख्त, लापरवाह अभियंता को किया निलंबित – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

नैनीताल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. जल जीवन मिशन के कार्य में हो रही देरी पर जब मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से जवाब मांगा, तो उन्होंने अधीक्षण अभियंता की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

लापरवाह अभियंता को सीएम ने किया निलंबित

डीएम ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रहे अधीक्षण अभियंता शिवम द्विवेदी उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे कार्यों में लगातार विलंब हो रहा है. इस पर नाराजगी जताते हुए सीएम धामी ने तत्काल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को निर्देश दिए कि वे इस मामले में संज्ञान लेते हुए लापरवाह अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करें.

सीएम के एक्शन से अधिकारियों में मचा हड़कंप

सीएम धामी ने साफ शब्दों में कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा. सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि तय समयसीमा में काम पूरे हों और मानकों के अनुरूप हों. सीएम ने दो टूक कहा कि अनावश्यक देरी या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय होगी. सीएम की इस कार्रवाई से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!