Highlight : ऋषिकेश में हादसा : रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत, कई यात्री घायल – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

ऋषिकेश में रविवार तड़के रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऋषिकेश में रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत

हादसा रविवार तड़के करीब पांच बजे का बताया जा रहा है. ऋषिकेश में कौडियाला के पास दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के पर्यटकों की कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं.

तीन कार सवार पर्यटक घायल

जानकारी के अनुसार कार गलत दिशा से आई जिस वजह से दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में कार में सवार तीन पर्यटक घायल हुए हैं. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. गनीमत ये रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!