देहरादून से दिल्ली और देहरादून से पोंटा जाने वाले ओवर ब्रिज काका ऑडियो से रखा जाएगा पूरी तरह से मुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून परमेंद्र सिंह डोभाल

दिल्ली गाजियाबाद मुजफ्फरनगर सहारनपुर और पोंटा साहिब के अधिकारियों से बनाया जा रहा है तालमेल

श्याम टाइम्स देहरादूनl 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कावड़ यात्रा को देखते हुए देहरादून पुलिस ने इस बार कावड़ियों से पूरी तरह से ओवर ब्रिज को मुक्त करने के लिए दिल्ली से देहरादून देहरादून से दिल्ली और पौंटा साहिब से देहरादून वाले ओवर ब्रिज को पूरी तरह से मुक्त रखने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने आज मीडिया कर्मियों को अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताएं कि 30 जुलाई गुरुवार से प्रारंभ होने वाली कावड़ यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए और आम जनमानस को कावड़ियों से किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको देखते हुए अपनी तैयारी को पूरी तरह से अमली जामा पहनाना प्रारंभ कर दिया हैl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डोभाल ने बताया कि कावड़ियों से दिल्ली से देहरादून और देहरादून से दिल्ली जाने वाले ओवर ब्रिज को पूरी तरह से मुक्त करने की कवायत प्रारंभ कर दी हैl  उन्होंने बताया कि देहरादून से पोंटा साहिब से होते हुए हिमाचल प्रदेश और अन्य स्थानों पर जाने वाले कावड़ियों से भी ओवर ब्रिज को मुक्त रखा जाएगा उन्होंने बताया कि इसके लिए दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा हैl

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि  इसके लिए चप्पा चप्पा पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करने वाले का ऑडियो को उक्त ओवर ब्रिज होकर कावड़ लेकर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी l उन्होंने बताया कि इसके लिए सीमांत जनपदों के पुलिस अधिकारियों और उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!