प्रेमनगर नंद की चौकी के पास से एप्रोच रोड की मिट्टी जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त

श्याम टाइम्स देहरादूनl मंगलवार 28 जुलाई की प्रातः कोतवाली प्रेम नगर को नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर कोतवाली प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली तथा भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना पाया गया, उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग को संबंधित कार्यवाही संस्था द्वारा ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।

कोतवाली प्रेम नगर के परभणी निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़ ने पुलिया के पास से आवाज ही करने वाले वाहन चालकों तथा स्थानीय लोगों से अपील किया कि वह जब तक कुमार पूरी तरह से खुल नहीं दिया जाता तब तक मैं सुरक्षित मार्ग से आना जाना करेंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!