Dehradun : नशे में रेड लाइट पर खड़े वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल, 6 गाड़ियां क्षतिग्रस्त – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

रायवाला थाना क्षेत्र के छिद्दरवाला में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार कार ने रेड लाइट पर खड़े वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि 6 वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.

नशे में रेड लाइट पर खड़े वाहनों को मारी टक्कर

घटना की जानकारी मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया था, जो नेपाली फार्म से घूमकर देहरादून की ओर भाग रहा था. पुलिस ने चालक का पीछा कर आरोपी को बाल सुंदरी मंदिर, लालतप्पड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज

चालक की पहचान सुशील रयाल (35) पुत्र अनुसुईया प्रसाद रयाल निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है. जांच में पाया गया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था. आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया. जिसमें नशे की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपी के खिला केस दर्ज कर मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर लिया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!