पटेलनगर में हुई मोबाइल छिनौती की घटना का पुलिस ने किया ,खुलासा दो गिरफ्तार

श्याम टाइम्स देहरादून:-  पटेल नगर क्षेत्र में लगातार हो रही वार्ता तो में आज उसे समय एक और इजाफा हो गया था जब स्कूटी सवार दो लिटन ने एक महिला के हाथ से उसका मोबाइल फोन लूट लिया! रिचा पुत्री गोविन्द सिंह निवासी संजय काँलोनी पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी गयी कि स्कूटी सवार दो बदमाशों द्वारा उसका फोन छीन लिया गया । मोबाइल फोन छीन लिए जाने की जानकारी के बाद संबंधित कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

महिला के हाथों से मोबाइल लूट ले जाने की सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह द्वारा क्षेत्र अधिकारी सागर अंकित कंडारी और कोतवाली पर भाई निरीक्षक पटेल नगर को मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों लुटेरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थेl व्हाट इस पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद हरकत में स्थानीय पुलिस ने कोतवाली पर पुलिस टीम का गठन कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे की तलाश प्रारंभ कर दी थीl पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया। पूर्व में इस प्रकार के प्रकरण में प्रकाश में आये तथा जेल गये आरोपियों की वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस टीम द्वारा विगत गुरुवार को चैकिंग के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों विवेक पुत्र हंसराज तथा रजत कश्यप पुत्र रामशरण को घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीजेड-9664 के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए दोनों लुटेरों से कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने लूट गए मोबाइल को बरामद कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों लुटेरों ने  बताया  कि वह दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने  की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह उक्त मोबाइल को बेचने की फिराक में थे पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा की बढ़ोतरी की हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!