-आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद) के त्यौहार पर पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश
श्याम टाइम्स देहरादून:- आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद) के त्यौहार को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अजय सिंह द्वारा समुदाय के सभ्रान्त व्यक्तियों के साथ उक्त त्यौहार को शान्तिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण तरीके के मनाये जाने हेतु पीस कमेटी के सदस्यों की गोष्ठी आयोजित किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों और थाना अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में नगर के संभ्रांत व्यक्तियों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी महानुभावों से आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद)के त्योहार को शान्ति पूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही उपस्थित महानुभावों से अनुरोध किया गया कि वे अन्य व्यक्तियों से भी त्यौहार के दौरान किसी भी ऐसे कार्य जिससे अन्य धर्मों के व्यक्तियों की धार्मिक भावना आहत हो अथवा किसी प्रकार के द्वेष के उत्पन्न होने की सम्भावना हो को नहीं किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही त्यौहार के दौरान सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई।