♦️- एसटीएफ ने मंगलौर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की गिरफ्तारी
♦️- इसी वर्ष 28 फरवरी को मंगलौर के लंढौरा में इकराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी
श्याम टाइम्स देहरादून- पुलिस महानिदेशक, दीपम सेठ द्वारा राज्य में जघन्य अपराधों में लम्बे समय से वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा अधीनस्थों को वंचित इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीए आर0बी0 चमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा आज तड़के थाना मंगलौर पुलिस के साथ हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार के ईनामी अपराधी राहुल उर्फ रुपेश को जनपद हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए ईनामी की गिरफ्तारी के संबंध में स्पेशल टास्क फोर्स के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर द्वारा जानकारी दी गई की एसटीएफ की गठित टीम द्वारा पिछले 01सप्ताह से काम करते हुए उक्त अपराधी गिरफ्तारी की गयी। एचडीएफसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी थाना मंगलौर से हत्या के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर इससे पूर्व भी वाहन चोरी के तीन मुकदमे राज्य के विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि हिना 25000 के इनामी हत्या करने के आरोपी की गिरफ्तारी में आरक्षी मोहित वर्मा व सर्विलांस एक्सपर्ट किशन चन्द्र की विशेष भूमिका रही। आरोपी राहुल उर्फ रुपेश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर इसी वर्ष 28 फरवरी को हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि पकड़े गए हत्या के आरोपी रूपेश को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गयाl