पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में आरोपी व उसके साथियों ने की थी फायरिंग, जिसमें 02 लोग हुए थे घायल
पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर घटना में एक कॉन्टिनेंट पिस्टल बरामद
फायरिंग की घटना में शामिल 03 आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल
श्याम टाइम्स देहरादूनl विगत 4 जुलाई को दिवाकर खण्डूडी पुत्र जमानन्द खण्डूडी निवासी बंजारावाला राजेन्द्र विहार, देहरादून ने थाना रायपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विगत 3 जुलाई की रात्रि समय करीब 09 बजे वह अपने दोस्त नवीन राणा तथा रोहन कुमार के साथ रिंग रोड शराब के ठेके के बाहर खडे थे, इस दौरान 03-04 अज्ञात लोग दौडते हुए आये, जिनके द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से 02 फायर किये गये, जिनमें से एक गोली उनके साथी नवीन राणा के कंधे पर तथा 01 गोली पास से गुजर रहे एक अन्य व्यक्ति कमेन्द्र शर्मा के पैर पर लगी, जिन्हें उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दोनो उपचाराधीन है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना रायपुर पर, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल हमला करो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश देते हुए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना में अभियुक्त ओम प्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल पुत्र जयप्रकाश का शामिल होना प्रकाश में आया, जिस पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गयी पर आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15000का ईनाम घोषित किया गया।
वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा विगत दिवस 12 जुलाई रविवार को ओमप्रकाश को सिक्यूआई रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा पकड़े गए हमलावर की निशानदेही पर घटना में कंट्रीमेड पिस्टल 315 बोर बरामद किया गया।