मोबाइल टूटने को लेकर हुए विवाद में मुख्य आरोपी तथा उसके साथियों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसके साथ बेरहमी से की थी मारपीट
घटना में शामिल मुख्य आरोपी अंकुर वाल्मीकि को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
श्याम टाइम्स देहरादूनl श्आजाद रावत पुत्र मुरली धर रावत निवासी जाखन कैनाल रोड राजपुर ने विगत 4 जुलाई को कोतवाली पटेल नगर पर तहरीर विगत 3 जुलाई रात्रि समय करीब 08:00 बजे लालपुल के पास स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि द्वारा उन्हें टक्कर मारने व घटना में अंकुर का मोबाइल सड़क पर गिरने से क्षतिग्रस्त होने तथा मोबाइल टूटने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी चालक अंकुर व उसके साथियों द्वारा उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर अमानवीय व्यवहार करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर स्कूटी चालक व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध मु०अ०सं०- 420/26 धारा 115(2)/125(b)/127(2)/281/352/351(2) bns का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यो के आधार पर अभियोग में धारा 109 बीएनएस की बढौत्तरी करते हुए पूर्व में विगत 6 जुलाई को मुख्य आरोपी अंकुर बाल्मिकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वारदात में शामिल आरोपियों के खिलाफ एकत्रित की गई तथा घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मुकुल उर्फ बाजीगर को विगत दिवस 12 जुलाई रविवार को विशाल मेगामार्ट के पीछे पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।