06 माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी  को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार

पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहे आरोपी पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित

पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने

आरोपी के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर 25 हज़ार का ईनाम किया था घोषित

श्याम टाइम्स देहरादूनl अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त के साथ-साथ वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशो के क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गंभीर धाराओं में पंजीकृत अभियोग  137(2), 65(1) बीएनएस और धारा 5 पोक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम), जिसमें डोईवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा को कोतवाली डोईवाला पर तहरीर दी गई थी कि उनके पडोस में किराये पर रहने वाले कैलाश नाम के व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है, को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी फरार चल रहे 25000 की इनामी की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा  आरोपी के संभावित ठिकानो पर लगातार दबिशें दी गई, परन्तु आरोपी पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विशलेषण की सहायता से आरोपी के अलीपुर इब्राहिमपुर हरिद्वार में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली डोईवाला व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा आज  रविवार 12 जुलाई को आरोपी कैलाश को ओम पैकिजिंग फैक्ट्री के पास, अलीपुर हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया।

*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *