श्याम टाइम्स देहरादून/ हरिद्वार। आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के कार्यालय, सलेमपुर चौक बहादराबाद, हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी ने की।
बैठक में आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि कांवड़ मेले को लेकर जिला हरिद्वार के शासन-प्रशासन को पहले ही सूचित कर दिया गया है।
संगठन द्वारा इस वर्ष कांवड़ मेले में चलित कांवड़ सेवा संचालित की जाएगी। इस सेवा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी ने संगठन में नई नियुक्तियां करने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय सचिव ने प्रदेश अध्यक्ष और कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए कि संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। साथ ही कांवड़ मेले के सुचारु संचालन के लिए मेला प्रभारी, निरीक्षक, अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष आदि पदों पर शीघ्र नियुक्तियां पूर्ण करने के आदेश भी दिए।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और सेवा कार्यों को विस्तार देने पर भी चर्चा हुई।मौके पर मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,गौरव श्रीवास्तव, दीप्ति वर्मा, स्वाति वर्मा, नीरज चौहान, प्रीति चौधरी, राजेंद्र मौर्य,दिनेश लाल,डाल चंद,संजय गुप्ता, ओम प्रकाश कुशवाह,प्रदीप सैनीरवींद्र शर्मा,सुबोध सैनी,सीखा , अपूर्वा, प्रियांश, हर्षिता आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे