Highlight : मंत्री रेखा आर्या ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात, समसामयिक विषयों पर की चर्चा – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की शानदार सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और इस अवसर पर उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई समसामयिक विषयों पर चर्चा की. मंत्री ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले के बाद जिस तरह भारत सरकार ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया वह विश्व के इतिहास में एक नया उदाहरण बन गया है.

Minister Rekha Arya met the Defense Minister
रेखा आर्या ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात

मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने के लिए जिस तरह सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को चुना गया वह भारत की बेटियों को गौरवान्वित करने वाला निर्णय था. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैन्य भूमि उत्तराखंड में किस तरह आमजन ने खुशी जताई इसकी जानकारी भी रेखा आर्या ने रक्षा मंत्री के साथ साझा की.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!