Business : Pi Network में घोटाला! Pi Coin का बैलेंस गायब, वॉलेट दिखा रहा खाली, यूजर्स की बढ़ी टेंशन – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

Pi Network users mined coin Balances Disappear: Pi Network का Pi Coin एक लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है। इसको स्मार्टफोन से आसान क्रिप्टो माइनिंग का जरिया कहा जाता है। लेकिन अब इसी नेटवर्क को लेकर यूजर्स में चिंता और बेचैनी फैल गई है। दरअसल बहुत से लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें अपने माइन किए गए PI कॉइन्स ऐप में दिख नहीं रहे। किसी के लिए पेज लोड ही नहीं हो रहा। तो वहीं कोई मेननेट चेकलिस्ट और KYC पूरी करने के बावजूद भी अपने वॉलेट को खाली देख रहा है।

Pi-Network pi coin listing on binance

Pi Coin का बैलेंस हुआ गायब Pi Network users mined coin Balances Disappear

रेड्डिट और X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग लगातार(Pi Coin Balances Disappear) इस दिक्कत को शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो जब भी Pi नोड ऐप में लॉगइन करता है तो उसका बैलेंस लोड ही नहीं होता। किसी ने कहा कि मेननेट चेकलिस्ट दो साल पहले पूरी कर चुका हूं। लेकिन अब भी मेरा वॉलेट जीरो बैलेंस दिखा रहा है।

ये भी पढ़े:- Pi Coin Future Price: आपके पास इतने है Pi कॉइन तो बदलेगी किस्मत! 2025 में बन सकते हैं करोड़पति

क्या पाई क्वाइन कोई घोटाला है? Is Pi Coin a Scam?

कुछ यूजर्स का कहना है कि ये कोई घोटाला भी हो सकता है। वहीं कुछ इसे सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी मान रहे हैं। यूजर्स उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द सब नॉर्मल हो जाएगा। दूसरी तरफ कंपनी की तरफ से भी अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। जिसके बाद यूजर्स की टेंशन और बढ़ गई है।

ये भी पढ़े:- Pi Coin Future: साल 2030 तक इतने डॉलर होगी पाइ क्वाइन की कीमत!, संभाल कर रखेंगे तो हो जाएंगे अमीर

pi coin price PI Network price in india

वर्तमान में पाई क्वाइन की कीमत pi coin price today

वर्तमान की बात करे तो coinmarketcap के मुताबिक इस वक्त पाई क्वाइन की वेल्यू $0.6556 यानी 56.34 Indian Rupee (pi network price in india)है।

बैलेंस से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही

जानकारी के लिए बता दें कि Pi नेटवर्क ने 2021 में मेननेट फेज लॉन्च किया था। जिसमें माइन किए गए कॉइन्स को टेस्टनेट से मेननेट पर माइग्रेट करना होता है। इसके लिए KYC और चेकलिस्ट कम्पलीट करना ज़रूरी होता है। मार्च 2025 को माइग्रेशन की डेडलाइन खत्म होने के बाद से ही बैलेंस से जुड़ी ये शिकायतें सामने आने लगी हैं।

करोड़ों यूजर्स को मेननेट पर माइग्रेट किया

कुछ यूजर्स ने ऐप अपडेट करने, कैशे क्लियर करने या VPN बंद करके फिर से कोशिश करने का सुझाव दिया है। लेकिन जिनके कॉइन ही गायब हैं उनका भरोसा डगमगाता दिख रहा है। खासकर तब जब ये दावा किया गया था कि Pi नेटवर्क ने 1.2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को मेननेट पर माइग्रेट कर लिया है।

अब सवाल ये है कि क्या Pi नेटवर्क का भविष्य खतरे में है? या फिर ये एक अस्थायी तकनीकी दिक्कत है जो वक्त के साथ ठीक हो जाएगी? जब तक नेटवर्क की कोर टीम सामने आकर भरोसा नहीं दिलाती तब तक यूजर्स के सवाल हवा में ही झूलते रहेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!