Uttarakhand : उत्तराखंड के कोचों को सरकार ने दी राहत, 1 साल के लिए बढ़ी सेवा अवधि – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग में पिछले साल तैनात किए गए कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है. खेल निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेजा है.

कोचों को सरकार ने दी राहत

शासनादेश के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को पहले 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था. यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जिलों से मंत्री को यह शिकायत मिली थी कि इन कोचों को आगे काम नहीं दिया जा रहा है. बीते सप्ताह खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर खेल मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई थी.

1 साल के लिए बढ़ी सेवा अवधि

खेल मंत्री रेखा आर्या ने निदेशालय को इन सभी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को बढ़ाने के निर्देश दिए थे. मंत्री के निर्देशों के बाद मंगलवार को सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रशिक्षकों का कार्यकाल इस साल 15 अप्रैल से अगले साल 15 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *