विजिलेंस ने न्यायालय से सच भारत प्राप्त कर उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड के 10 स्थान पर चलाएं तलाशी अभियान

हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाला प्रकरण को देखते हुए की गई कार्रवाई

श्याम टाइम्स देहरादूनl हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाला प्रकरण में लिप्त अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ जॉच के पश्चात् दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ राज्य सरकार की अनुमति से थाना सतर्कता सैक्टर देहरादून में अभियोग पंजीकृत करने के उपरान्त शुक्रवार 26 जून को 10 आरोपियों (वरूण चौधरी, रविन्द कुमार दयाल, लक्ष्मीकान्त, आनन्द मिश्रवाण,वेदपाल, दिनेश काण्डपाल, जितेन्द्र कुमार, सुमन देवी, अभिषेक व सुजीत कुमार) के आवास में घोटाले से सम्बन्धित पत्रावलियों व अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों को कब्जे में लेने तथा इन कर्मचारियों के भ्रष्टाचार के अन्य कार्यों में लिप्त होने के सम्बन्ध में शुक्रवार 26 जून को सक्षम न्यायालय द्वारा जारी सर्च वारंट की तामील में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा बड़ा सर्च अभियान चलाते हुए लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, ऋषिकेष, देहरादून में तलाशी की कार्यवाही की गयी । जनपदों में 08 टीमें भेजकर प्रातः से ही तलाशी अभियान जारी है । प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिये गये हैं। आने वाले समय में इन्हीं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!