एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए किच्छा से  हेरोइन बरामद की

श्याम टाइम्स देहरादूनl मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशो के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क  एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक नशा तस्कर से कुल 52.46 ग्राम हीरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 15.70 लाख रुपए है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो बहेड़ी से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर उसे लालपुर,किच्छा,रुद्रपुर क्षेत्र में ऊंची कीमत पर बेचा करता था। एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपी के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *