Bageshwar : रिश्वत प्रकरण में बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को किया बर्खास्त, आदेश जारी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा रिश्वत लेने के प्रकरण का संज्ञान लिया है. उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए सम्बंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं

बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बर्खास्त

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत्त) को रिश्वत लेने के प्रकरण का संज्ञान लिया है. मंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं. मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद सचिव ने बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं.

जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही सरकार : मंत्री

मंत्री गणेश जोशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि सैनिक कल्याण जैसे संवेदनशील विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वाेपरि है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तरह की किसी भी शिकायत पर तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!