एसडीआरएफ ढालवाला टीम ने गंगा नदी के मध्य पहाड़ी पर फंसे व्यक्ति का सफल रेस्क्यू किया

श्याम टाइम्स देहरादूनl रविवार 14 जून को एसडीआरएफ अधिकारियों को सूचना मिली कि सुबह करीब 9:00 बजे 84 कुटिया के नीचे गंगा नदी के समीप एक पहाड़ी पर एक व्यक्ति फंसा हुआ है, जो सहायता के लिए हाथों से संकेत कर रहा है। उक्त सूचना किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके उपरांत सूचना तत्काल एसडीआरएफ टीम तक पहुंचाई गई।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम बिना समय गंवाए आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि संबंधित व्यक्ति गंगा नदी की तेज धाराओं के बीच स्थित एक पहाड़ी पर फंसा हुआ था। व्यक्ति ने बताया कि वह नदी में बह के वहां पहुंच गया था तथा तेज जलधारा और अंधेरा होने के कारण वापस नहीं लौट सका। उसने पूरी रात उसी स्थान पर बिताई।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी छोटी रेस्क्यू बोट के माध्यम से तेज लहरों एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए फंसे हुए व्यक्ति तक पहुंच बनाई। टीम द्वारा व्यक्ति को धैर्य बंधाया गया तथा सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का पालन करते हुए उसे सुरक्षित रूप से रेस्क्यू बोट में बैठाकर लिया गया गया इसके उपरांत व्यक्ति को सकुशल त्रिवेणी घाट लाया गया तथा आवश्यक पूछताछ एवं औपचारिकताओं के बाद उसे उसके एवं स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा एसडीआरएफ टीम की त्वरित एवं सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का नाम

देहरादून l 21 वर्षीय कुमार पासवान पुत्र सुरेंद्र पासवान निवासी ग्राम गुंडी पोस्ट बड़ा द्वारा थाना इंदिरागंज जिला आरा बिहार
का रहने वाला है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!