Haridwar : गंगा स्नान के लिए आया था परिवार, रात में बुजुर्ग हो गए गायब… – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे अशोक कुमार (76) अपने परिजनों से हर की पैड़ी पर देर रात बिछड़ गए. काफी देर बाद न मिलने पर बुजुर्ग के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी.

घटना 31 मई की रात करीब 10 बजे की है, जब परिजन उन्हें अचानक गायब देख घबरा गए और पुलिस से मदद मांगी. सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की. कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने पंतदीप पार्किंग क्षेत्र से बुजुर्ग अशोक कुमार को सुरक्षित ढूंढ निकाला.

अगले दिन, 1 जून को उन्हें उनके भतीजे रोहित गर्ग के सुपुर्द कर दिया गया. सही-सलामत परिजन से मिलने पर अशोक कुमार भावुक हो गए. वहीं परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!