Trending : YouTube Shorts का नया फीचर! अब Google Lens से मिलेंगी जानकारी – Khabar Uttarakhand

[ad_1]

आजकल YouTube Shorts हमारे फ्री टाइम का फेवरेट पार्ट बन चुका है। ये एक छोटा सा वीडियो होता है जो एकदम शॉर्ट एंड स्वीट एंटरटेनमेंट का डोज देता है। लेकिन कभी-कभी किसी वीडियो में कुछ ऐसा दिख जाता है जो हमें बहुत पसंद आ जाता है। कोई आउटफिट, बैकग्राउंड की कोई लोकेशन, या कोई कूल गैजेट। फिर मन करता है तुरंत जान लें कि ये क्या है और कहां मिलेगा। बस इसी काम के लिए आ रहा है YouTube Shorts New Feature और वो है Google Lens इंटीग्रेशन।

YouTube Shorts में आया नया फीचर! YouTube Shorts New Feature

अब जब आप YouTube Shorts में कोई वीडियो देखेंगे तो उसमें जो चीज़ आपको इंटरेस्टिंग लगे उसके बारे में तुरंत Lens से पता कर सकते हैं। तरीका भी बेहद आसान है।

  • सबसे पहले यूट्यूब ऐप खोलिए और Shorts टैब पर जाइए
  • जो वीडियो पसंद आए, उसे चलाइए और ज़रूरत पड़ने पर पॉज़ करिए
  • अब स्क्रीन पर ऊपर की ओर एक छोटा सा Lens आइकन दिखेगा – उस पर टैप करिए

अब स्क्रीन पर दिख रही चीज़ पर आप उंगली से टैप कर सकते हैं। या फिर उस ऑब्जेक्ट को घेर सकते हैं। Lens तुरंत उसका नाम, डिटेल्स या उससे जुड़ी वेबसाइट्स वगैरह दिखा देगा।

Google Lens से मिलेगी जानकारी

अगर वीडियो में कोई टेक्स्ट है जो किसी दूसरी भाषा में है तो Lens उसी स्क्रीन पर नीचे एक ट्रांसलेट बटन भी दिखाएगा। जिससे आप उस टेक्स्ट का अनुवाद भी तुरंत कर सकते हैं। गुगल लेंस का ये नया जुड़ाव यूट्यूब शॉर्ट्स को सिर्फ देखने का ही नहीं जानने और समझने का भी ज़रिया बना रहा है। मतलब अब सिर्फ स्क्रॉल नहीं करेंगे जो दिखेगा उसके बारे में जान पाएंगे वो भी तुरंत, एक क्लिक में।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!